Delhi Liquor Scam Case: शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा समन, क्या CM की होगी गिरफ्तारी?
Delhi Liquor Scam Case: ED sent summons to CM Arvind Kejriwal in liquor policy case, will CM be arrested?
Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली शराब नीति केस में ED दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समान जारी किया है। 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि अप्रैल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इसी मामले में पूछताछ कर चुकी है। अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल आ रहा है कि क्या अरविंद केजरीवाल भी शराब नीति केस में गिरफ्तार होंगे। अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
शराब नीति केस में दिल्ली सरकार पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप संसाद संजय सिंह जेल में है। जेल में बंद मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जमानत देने से इनकार कर दिया। मनीष सिसोदिया पर दिल्ली शराब नीति में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। बताया जा रहा है कि इसमें 338 करोड़ का लेनदेन हुआ है जिसमें सिसोदिया की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी और जमानत देने से इनकार किया है। सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी को 8 महीने के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं। अब मुख्यमंत्री को ED का द्वारा समन भेजने से आम आदमी पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है।



