Shardiya Navratri 2023 News: झूला झूल रही है 9 देवियां, आकर्षक का केंद्र बनी झांकी, पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु

Shardiya Navratri 2023 News: 9 goddesses are swinging, the tableau becomes the center of attraction, thousands of devotees are arriving.

Shardiya Navratri 2023 News: बैतूल जिला मुख्यालय के  गंज स्थित शंकर वार्ड स्थित शिव शक्ति नागदेव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस बार भी बनाई गई झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। इस झांकी को देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।  समिति द्वारा झूला झुलते हुए 9 देवियों को अलग-अलग रूप में स्थापित किया है। यही वजह है कि यहां श्रद्धालु काफी समय तक खड़े होकर झांकियों को निहारते है।
समिति के दीपक पवार ने बताया कि हर वर्ष श्रद्धालुओं को अलग-अलग झांकी स्थापित कर माता रानी के दर्शन कराए जाते है। झांकियां बनाने के लिए बिना किसी इंजीनियर की मदद ली जा रही है। पूर्व के वर्षो में समिति द्वारा बनाई गई झांकियों को न सिर्फ बैतूल बल्कि आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने भी खूब सराहा है।
झांकी को बनाने में किया है लोहे और कपड़े का उपयोग
दुर्गा उत्सव समिति के दीपक पवार ने बताया कि झूले पर सवार 9  शामिल है जिसमे देवी शैलपुत्री, ब्रम्हाचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी की प्रतिमा मां दुर्गा के साथ झूला झूल रही है। इस झांकी को तैयार करने के लिए करीब 17 क्विंटल लोहा, 120 मीटर कपड़ा और 9 प्लाई का उपयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि 10 दिनों में झांकी तैयार करने के लिए लगभग 4 लाख रूपए का खर्च आया है। दीपक के मुताबिक झांकी तैयार करने के लिए किसी इंजीनियर का नहीं बल्कि समिति के सदस्यों द्वारा इसे तैयार किया गया।
आकर्षण का केंद्र बनी है झांकी
नवरात्र के शुरूआत से ही 9 देवियों की झूला झूलते हुए झांकी को देखने और इसे बनाने के लिए लोग उत्सुकतावश जानकारी मांग रहे है। उन्होंने बताया कि अब तक शहर के लगभग 30 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रतिमा के दर्शन कर चुके है और हजारों की तादाद में मोबाईल की सेल्फी में यह प्रतिमा पूरे प्रदेश के कई जिलों में पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक श्रद्धालु 10 से 15 मिनट खड़े होकर माताजी की आकर्षक झांकी को निहार रहे है। उन्होंने जिले के सभी श्रद्धालुओं से इस झांकी के दर्शन करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button