Betul Mandi Bhav 9 October 2023: 9 अक्टूबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, मूंग के दामों में बढ़ोतरी

Betul Mandi Bhav 9 October 2023: Betul Mandi Bhav of 9 October 2023, increase in moong prices.

Betul Mandi Bhav 9 October 2023: सोमवार को मंडी में खरीदी हुई। बैतूल मंडी में उपज की आवक में फिर से कमी आई  है। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार  को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक  5 हजार 122  बोरे रही। सबसे ज्यादा 3  हजार 529 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 820 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।

मूंग के दाम 7601 पर पहुंचे

पिछले कुछ दिनों से मूंग के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार को मूंग के दामों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की है। कृषि उपज मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक मूंग के अधिकतम दाम 7601 और प्रचलित 7301 रुपए प्रति कुण्टल रहे। सोयाबीन की कटाई के बाद मंडी में आवक बढ़ने की संभावना है। देखने में यहां आता है कि सीजन में सोयाबीन और मक्के की मंडी में बंपर आवक होती है। पूरा मंडी परिसर उपज डालने के लिए कम पड़ जाता है। उपज की आवक 40 हजार तक पहुंच जाती है। आवक अधिक होने के कारण कई बार मंडे प्रबंधन को खरीदी रोकना पड़ता है। 

Related Articles

Back to top button