World Cup 2023 New Zealand Vs England: वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया

World Cup 2023 New Zealand Vs England: In the first match of the World Cup, New Zealand defeated England by nine wickets.

फोटो सोर्स सोशल मीडिया

World Cup 2023 New Zealand Vs England: गुरुवार से वर्ल्ड कप क्रिकेट 2023 की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला न्यू जीलैंड और इंग्लैंड के बीच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। बैटिंग करने मैदान में उतरी इंग्लैंड की टीम ने 50 और में 9 विकेट खोकर 282 रन बनाये। न्यूजीलैंड को 283 रन का टारगेट दिया गया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 36.2 ओवर में 1 विकेट खोकर टारगेट पूरा कर दिया और पहले मैच में शानदार जीत हासिल की है। डेवोन कान्वे और रचिन रवींद्र ने नाबाद शतक ठोके। रवींद्र ने 82 बॉल पर अपना शतक पूरा किया और 96 बाल में 123 शानदार नाबाद पारी खैली। वही डेवोन कान्वे ने 121 बॉल में 152 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड कुल 50 ओवर में 282 रन बनाए रूट ने 86 बॉल में 77 रन की पारी खेली है। कप्तान जोस् बटलर ने 43 रन, जॉनी बेयरस्टो ने 33 रन बनाए है। हैती ब्रुक 25, मोइन अली 11, लीविगस्टन 20, क्रिस वोक्स 11, सैम करन 14 रन, बनकर आउट हो गए। 

  1. 5G Mobile Band News: 5G बैंड देखकर ही खरीदे मोबाइल फोन, नही तो बढ़ जाएगी परेशानी
पाकिस्तान की टीम में मांगी सुरक्षा
वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत पहुंचे पाकिस्तान की टीम ने बड़ी सुरक्षा की मांग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सरकार पाकिस्तान को अच्छी सुरक्षा मुहैय्या कराई जाए। पाकिस्तान फैन्स को वीजा देने की मांग की है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की टीम जब भारत पहुंची थी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया था जिसकी पाकिस्तान ने भी तारीफ की थी।

Related Articles

Back to top button