5G Mobile Band News: 5G बैंड देखकर ही खरीदे मोबाइल फोन, नही तो बढ़ जाएगी परेशानी
5G Mobile Band News: Buy mobile phone only after seeing 5G band, otherwise problems will increase.
India 5G Mobile Band News: भारत में 5G की शुरुआत होने के कुछ ही महीने बाद अधिकतर हिस्सों में 5G सेवा पहुंच गई है। देश में जियो और एयरटेल दो कंपनियों द्वारा 5G सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। कई बार उपभोक्ताओं की परेशानी यहां सामने आती है कि उनके मोबाइल में 5G एक्सेप्ट नहीं कर रहा है। दरअसल कई मोबाइल कंपनियों ने 5G लांच होने के पहले ही 5G मोबाइल लॉन्च कर दिए थे ऐसे कुछ मोबाइल में 5G सेवा मैं दिक्कत आ रही है। ऐसे में उपभोक्ता अब 5G बैंड देखकर ही अपना मोबाइल फोन खरीदे ताकि कोई भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। एयरटेल ,जिओ द्वारा अधिकतर शहरों में 5G सेवा की शुरुआत कर दी है 2023 के आखिरी तक गांव-गांव में 5G सेवा पहुंच जाएगी।
भारत में इस 5G बैंड पर चल रही है सेवा
जानकारी के मुताबिक भारत में भारती एयरटेल और रिलायंस जिओ इन 5G बंद पर अपने सेवा दे रहे हैं मोबाइल खरीदते समय यहां नीचे दिए गए बैंड को जरूर देखें।
- 600MHz- n71
- 700MHz- n28
- 800MHz- n5
- 900MHz- n8
- 1800MHz- n3
- 2100MHz- n1
- 2300MHz- n40
- 2500MHz- n41
- (3300 – 3800 मेगाहर्ट्ज)-एन78
- (3300 – 4200 मेगाहर्ट्ज)-एन77
- (4400 – 5000 मेगाहर्ट्ज)-एन79
- 26GHz (24.25 – 27.5 GHz)- n258

