Betul Today News: डिप्टी कलेक्टर ने जिन युवकों को बताया संदिग्ध वे निकले पुलिसकर्मी, निशा की खूब हो रही किरकिरी

Betul Today News: The youth whom the Deputy Collector called suspicious turned out to be policemen, Nisha is being criticized a lot

Betul Today News: बैतूल मीडिया में छाए रहने के लिए डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे इन दिनों जमकर पब्लिसिटी स्टंट कर रही है। डिप्टी कलेक्टर का इस्तीफा मंजूर नहीं होने पर इन दिनों न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के दौरान निशा ने एक गंभीर आरोप लगाया कि उनके साथियों को अज्ञात ने धमकी दी है कि वे न्याय यात्रा समाप्त करें अन्यथा वाहन से कुचल दिया जाएगा या गोली मार दी जाएगी। इस सनसनीखेज आरोप के बाद डिप्टी कलेक्टर अपने ही आरोपों में घिर गई है। पहले तो डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि कोई अज्ञात युवक है जिसने यात्रा कर रहे हमारे एक साथी को मारने की धमकी दी। डिप्टी कलेक्टर अपने साथी का नाम भी नहीं बता पाई, जिसको धमकी दी गई। शनिवार की रात को डिप्टी कलेक्टर ने फिर एक पब्लिसिटी स्टंट किया और कहा कि यात्रा में शामिल दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया है जो यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं। इन्हीं लोगों द्वारा धमकी देकर यात्रा रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जब संदिग्ध पकड़े गए युवकों के बारे में पड़ताल हुई तो पता चला कि डिप्टी कलेक्टर और उनके साथियों ने जिन युवकों को संदिग्ध बताकर पकड़ा है, वे पुलिसकर्मी है। पुलिसकर्मियों द्वारा सिविल ड्रेस में यात्रा पर सुरक्षा की दृष्टि से नजर बनाए हुए थे। डिप्टी कलेक्टर और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों को ही संदिग्ध युवक बता दिया। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि डिप्टी कलेक्टर केवल मीडिया में छाए रहने के लिए इस तरह के आरोप लगाकर पब्लिसिटी स्टंट  कर रही है। इस मामले में सारणी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे पूरी तरह से निराधार है। जान से मारने की धमकी दिए जाने को लेकर निशा बांगरे द्वारा कोई सबूत नहीं दिए हैं जिन दो युवकों को बताया जा रहा है वे दोनों पुलिसकर्मी है। इन दोंनों आरक्षकों की सुरक्षा की दृष्टि से तैनाती की गई थी। जब डिप्टी कलेक्टर से सबूत मांगे गए तो उन्होंने धमकी देने को लेकर कोई सबूत नहीं दिए। यहां तक की उनके किस साथी को धमकी दी गई है उसका नाम तक नहीं बताया गया। धमकी देने के कोई ठोस सबूत पेश किए जाते हैं तो इस पर गंभीरता से ध्यान देकर विवेचना की जाएगी। डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे शनिवार रात को 12 बजे सारणी थाने पहुंची और उन्होंने जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज की है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिप्टी कलेक्टर ने धमकी दिए जाने के कोई सबूत नहीं दिए जिसके कारण मामला दर्ज नहीं हुआ।

न्याय यात्रा पर निकली है निशा
छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे बैतूल के आमला विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहती है। डिप्टी कलेक्टर ने शासन को अपना इस्तीफा दिया, लेकिन शासन की ओर से इस्तीफे को अब तक मंजूर नहीं किया है। इस्तीफे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट में भी लंबित है। इस्तीफा मंजूर नहीं किए जाने से नाराज डिप्टी कलेक्टर ने अब बैतूल से होते हुए भोपाल सीएम आवास तक न्याय यात्रा निकाली है। डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से हम सरकार तक अपनी बात पहुंचाएंगे और मुख्यमंत्री से मिलकर इस्तीफा मंजूर करने की बात कर चर्चा करेंगे। डिप्टी कलेक्टर ने आमला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का फैसला तो किया है, लेकिन किसी भी पार्टी ने उन्हें अभी तक टिकट नहीं दी है।

Related Articles

Back to top button