Betul Today News: मीडिया की सुर्ख़ियों में रहने के लिए तो आरोप नहीं लग रही निशा बांगरे?, जाने क्या है पूरा मामला

Betul Today News: Nisha Bangre is not being accused for being in the media headlines? Know what is the whole matter.

Betul Today News: इन दोनों डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है। एक बार फिर धमकी भरा आरोप लगाकर डिप्टी कलेक्टर सुर्खियों में आ गई है। निशा बांगरे का सरकार द्वारा इस्तीफा मंजूर नहीं किए जाने को लेकर पैदल न्याय पदयात्रा निकाली जा रही है। निशा बांगरे का आरोप है कि पैदल यात्रा के दौरान उनके यात्रा में शामिल उनके साथी को अज्ञात ने धमकी दी है और कहा कि यात्रा बंद कर दो नही तो वाहन से  कुचलकर या फिर गोली से मार दिया जाएगा पता भी नही चलेगा। इस आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है। डिप्टी कलेक्टर ने आप तो लगा दिए लेकिन इन आरोपों में अभी तक कोई ठोस सच्चाई सामने नही आई है।
 धमकी के आरोपों पर डिप्टी कलेक्टर से पूछे सवाल 
प्रश्न– धमकी देने वाला आरोपी कौन है
उत्तर–  कोई अज्ञात व्यक्ति है नाम नही मामलू है। 
प्रश्न–  आपके किस साथी को धमकी दी है नाम क्या है? 
उत्तर– हमारे साथी का नाम नही मालूम कौन है
प्रश्न- आपका साथी यात्रा में शामिल और नाम नही मालूम?
उत्तर- साथी बहुत डरा हुआ है उसने नाम नही बताया है।
प्रश्न- यात्रा में शामिल साथी को किस बात का डर है?
उत्तर-  नाम उजागर करने से मना किया है उसे डर लग रहा कि उसके साथ कोई घटना न हो जाये।
   डिप्टी कलेक्टर की जवाबों से कोई ऐसा सबूत सामने नही आया है कि उन्हें धमकी दी है। साधारण से बात है कि जब अज्ञात व्यक्ति ने राह चलते यात्रा में शामिल व्यक्ति को धमकी दी है तो उस व्यक्ति का नाम उजागर क्यों नहीं किया जा रहा है। आमजन में चर्चा है कि डिप्टी कलेक्टर द्वारा केवल सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह के आरोप लगाया जा रहे हैं। खैर जो भी हो अभी और आरोप प्रत्यारोप लगेंगे। सच जांच के बाद ही सामने आएगा।

Related Articles

Back to top button