Betul Crime news Today: तीन दिन में भी नहीं लगा हमलावरों का सुराग, कोतवाली पुलिस के हाथ खाली
Betul Crime news Today: No trace of the attackers found even in three days, Kotwali police empty handed

Betul Crime news Today: बैतूल महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों का तीन दिन में भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को एक महिला पर खंजनपुर मालवीय वार्ड नागदेव मंदिर के पास एक युवक ने छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला पर हमला करने वाले आरोपियों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। महिला को जिला अस्पताल से उपचार के लिए भोपाल रेफर कर दिया है। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार ने बताया कि हमला करने वाले अज्ञात आरोपियों की अभी तलाश की जा रही है। आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। शहर में पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



