Ladli Bahna Yojana: दस्तावेज में मिलान नही होने से 450 रुपये के गैस सिलेंडर के लिए नही कर पा रहे आवेदन

Ladli Bahna Yojana: Unable to apply for gas cylinder worth Rs 450 due to mismatch in documents

फ़ोटो सोर्स गूगल( फ़ाइल)

Ladli Bahna Yojana: बैतूल 450 रूपए में गैस सिलेण्डर का लाभ लेने के लिए लाड़ली बहनाओं को एक नई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। जिन लाड़ली बहनाओं के नाम के आगे उनके पति का नाम लिखा है, उन महिलाओं के फार्म नहीं भरा पा रहे है। ऐसे में महिलाओं में आक्रोश पनपने लगा है। महिलाओं का कहना है कि पत्नि के सामने पति का ही नाम होगा यह कोई नई बात नहीं है, लेकिन फार्म भरने के समय जिस भी महिलाओं के सामने अपने पति का नाम लिखा है वे आवेदन नहीं कर पा रही है। अभी उन्हीं लाड़ली बहनाओं का आवेदन हो रहा है, जिनका नाम  दस्तावेजों में अकेला है और पति का नाम नहीं है।

प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की शुरूआत की, इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रूपए की राशि दी जा रही है। यह राशि महिलाओं के खाते में डाली जा रही है। अब लाड़ली बहना योजना में शामिल बहनाओं को गैस सिलेण्डर 450 रूपए में देने की घोषणा की है। घोषणा के बाद से सिलेण्डर का लाभ लेने के लिए फार्म भरना भी प्रारंभ कर दिया। फार्म भरते समय महिलाओं को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जानकारी यह सामने आई है कि जिन लाड़ली बहनाओं के सामने उनके पति का नाम का उल्लेख किया है, ऐसी महिलाओं के फार्म ऑनलाईन एप पर स्वीकार नहीं किए जा रहे है। ऐसे में फार्म भरने के लिए महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाड़ली बहना योजना में शामिल अधिकतर शादीशुदा महिलाओं के नाम के आगे उनके पति का नाम लिखा हुआ है। जब भी फार्म भरा जाता है, एप पति के नाम को स्वीकार नहीं कर रहा है। दस्तावेजों में मिलान नहीं होने के कारण फार्म भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एप में सुधार नहीं किया गया तो हजारों लाड़ली बहनाएं फार्म नहीं भर पाएंगी और उन्हें 450 रूपए गैस सिलेण्डर का लाभ नहीं मिल पाएंगा। 
28 हजार महिलाओं ने किए आवेदन
450 रूपए गैस सिलेण्डर का लाभ लेने के लिए महिलाएं आवेदन तो कर रही है, लेकिन कई प्रकार की समस्याएं आ रही है। जिला आपूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक जिले भर की 28 हजार 300 लाड़ली बहनाओं ने गैस सिलेण्डर के लिए आवेदन किए है। गैस सिलेण्डर का लाभ लेने के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया अभी जारी है। जिन महिलाओं के नाम से गैस कनेक्शन नहीं है, वे महिलाएं गैस एजेंसी के चक्कर काटकर अपने नाम से गैस कनेक्शन कराने की गुहार लगा रही है। 450 रूपए गैस सिलेण्डर का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके पहले से ही नाम उज्जवला का गैस कनेक्शन है। गैस कनेक्शन पति के नाम से होने की स्थिति में योजना का लाभ नहीं मिलेगा। गैस कनेक्शन के आवेदन ऑनलाईन करने और अपने नाम से गैस कनेक्शन करने को लेकर महिलओं की सबसे ज्यादा भीड़ लगी हुई है। कई बार महिलाओं के हाथ केवल निराशा ही लग रही है। 
इनका कहना…
यह सही बात है कि ऑनलाईन एप में पति के नाम का उल्लेख नहीं है, जिसके कारण दस्तावेज का मिलान नहीं हो रहा है। दस्तावेज नहीं मिलने के कारण आवेदन नहीं भर पा रहे है। हाल ही में एक नोटिफिकेशन आया, जिसमें इस एप की त्रुटि को जल्द सुधारने की बात कही है, ताकि सभी पात्र महिलाएं आवेदन कर सकें। 
कृष्णा टेकाम, प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी, बैतूल

Related Articles

Back to top button