Betul Toady News: घर में डिलेवरी के बाद महिला की मौत, गंभीर लापरवाही आई सामने

Betul Today News: Woman died after delivery at home, serious negligence came to the fore

फ़ोटो सोर्स गूगल( फ़ाइल)

Betul Toady News: बैतूल भीमपुर ब्लॉक के ग्राम गाड़ागोहान में होम डिलेवरी के बाद महिला की मौत हो गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग और परिजनों की भी गंभीर लापरवाही सामने आई है। मृतिका का भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम गाड़ागोहान निवासी महिला चंदा अमूल लोखंडे को बुधवार 6 सितम्बर को प्रसव पीढ़ा हुई। महिला घर पर अकेली थी, पति और सास-ससुर मछली पकडऩे गए थे। शाम को महिला की घर में ही डिलेवरी हो गई। जानकारी लगते ही आशा कार्यकर्ता संगीता यादव तत्काल महिला के घर पहुंची और उसने 108 एम्बुलेंस को फोन किया। करीब डेढ़ घंटे बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। जब तक एम्बुलेंस आती होम डिलेवरी होने के कारण महिला की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। एम्बुलेंस आई और उसे भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, जिसे उपचार के लिए भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया था यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला के पिता मोतीलाल ने ससुराल पक्ष लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि महिला को सुबह से ही हल्का पेट दर्द हो रहा था। इसके बावजूद भी गर्भवती महिला को अकेला छोड़ दिया। महिला अकेली घर पर अकेली थी तभी प्रसव पीढ़ा हुई और घर पर ही प्रसव हो गया। घर पर परिजन रहते तो समय पर महिला को डिलेवरी के लिए जिला अस्पताल ले जाते तो महिला की जान भी बच सकती थी। इधर आशा कार्यकर्ता ने भी एम्बुलेंस के लगभग डेढ़ घंटा देरी से आने का आरोप लगाया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की भी लापरवाही सामने आई है। आशा कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं के संबंध में जानकारी रखनी होती है, लेकिन आशा कार्यकर्ता ने भी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया और महिला का घर पर ही प्रसव हो गया। इस संबंध में भीमपुर स्वास्थ्य केन्द्र की डॉ स्वाति बरखड़े ने बताया कि महिला का घर पर ही प्रसव हो गया था। परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया जहां उसकी मौत हो चुकी थी। मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले की जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button