Betul Political News: मुलताई विधायक पांसे बैतूल विधानसभा में घुसपैठ कर कहीं राजनीतिक षड्यंत्र तो नहीं रच रहे?

Betul Political News: Multai MLA Panse is infiltrating the Betul Assembly and creating a political conspiracy?

Betul Political News: पूर्व केबिनेट मंत्री और कांग्रेस के मुलताई विधायक सुखदेव पांसे क्या पूरे जिले में अकेले राजनीति करना चाहते है। अपनी विधानसभा छोड़ बैतूल विधानसभा में घुसपैठ करना चाहते है। इसके पीछे कोई राजनीतिक सडयंत्र तो नही है? दरअसल बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से सहकारी कर्मचारी जिला मुख्यालय पर धरना  प्रदर्शन कर रहे है। मुलताई विधायक अपना विधासभा क्षेत्र छोड़ धरना स्थल में शामिल होने बैतूल मुख्यालय पहुँच गए। इस तरह मुलताई विधानसभा से बैतूल आकर धरने में शामिल होकर विधायक क्या दर्शना चाहते हैं। कहीं विधायक का मन पूरे जिले में एक तरफा राजनीति करने का तो नहीं है यहाँ सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

बैतूल विधानसभा में कांग्रेस के तेज तर्रार विधायक निलय डागा है। श्री डांगा भी आमजन के संपर्क में रहते और उनकी समस्या का समाधान भी करते है। कांग्रेस के विधायकों में सबसे ज्यादा सक्रिय विधायक श्री डांगा ही है। लेकिन मुलताई विधायक अपनी विधानसभा छोड़ बैतुल में ज्यादा सक्रिय है। कुछ लोग इसे मुलताई विधायक का राजनीतिक सडयंत्र मान रहे है। खैर जो भी  हो चुनाव नजदीक है। वोट के लिए मुलताई विधायक ने सहकारी कर्मचारियों के धरने पर पहुँचकर राजनीतिक जुमला फेक दिया है। जब मंत्री थे तब मांगे नही सुनी सत्ता और मंत्री पद गया तो कर्मचारी याद आने लगे। 

Related Articles

Back to top button