Betul Mandi Bhav Today: आज 29 अगस्त 2023 के बैतूल मंडी भाव, मूंग के दामों में मामूली बढ़ोतरी
Betul Mandi Bhav Today: Today's Betul Mandi price of August 29, 2023, a slight increase in the prices of moong
Betul Mandi Bhav Today: मूंग के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को बैतूल मंडी में मूंग के दाम में मामूली बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को मंडी में आवक बहुत कम रही। जानकारी के अनुसार मंडी में उपज की कुल आवक 6 हजार 389 बोरे रही है। सोयाबीन के दाम कुछ महीनों से स्थिर बने हुए है। मूंग ने किसानों को थोड़ी राहत जरूर दी है।
मक्का के दाम 1900 रुपये
मक्का की बात करे तो मक्का के दाम भी कम हो गए है। जहाँ मक्का 2300 रुपये तक बिक रहा था। अब दाम नीचे गिर गए है। किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सप्ताह के दूसरे दिन बैतूल मंडी में मक्का के अधिकतम दाम 1971 और प्रचलित भाव 1910 रुपये पारी किण्टल रहे। किसान दाम बढ़ने की राह देख रहे है।


