Gold- Silver Price Today: रक्षाबंधन के पहले सोने- चांदी के दामों में बढ़ोतरी, जाने 10 ग्राम सोने का भाव
Gold- Silver Price Today: Increase in gold-silver prices before Rakshabandhan, know the price of 10 grams of gold

Gold- Silver Price Today: त्योहारी सीजन में सोने चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। सप्ताह को दूसरे दिन मंगलवार को सोने चांदी के दामों में फिर बढ़ोतरी हुई है। आज 29 अगस्त 2023 को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 58898 रुपये है। वही चांदी के दामों बढ़कर 73855 प्रति किलो पर पहुँच गए है। इंडियन बुलियन और ज्वेलर्स एसोसिएशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 कैरेट सोने के दाम 44173 पर आ गए हैं। 22 कैरेट सोनी के दाम 53950 हो गए है। 999 प्योरिटी वाली चांदी के दामों में बढ़ोतरी हो गई है।
रक्षाबंधन एक दिन पहले बढ़े दाम
30 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश भर में मनाया जाएगा। रक्षाबंधन की एक दिन पहले सोने- चांदी के दामों में बढ़ोतरी होने से ग्राहक को के चेहरों को मायूसी देखने को मिली। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं द्वारा सोने- चांदी खरीदारी की जाती है. खासतौर पर बहाने अपने भाइयों के लिए चांदी की राखी खरीदनी है लेकिन इस बार चांदी में महंगाई की मार देखने को मिल रही है।

