CM Shivraj Singh Chauhan: मुलताई के किसानों की CM ने सुनी समस्या, जलाशय से खेतों तक पानी पहुंचाने सर्वे के दिए निर्देश

CM Shivraj Singh Chauhan: CM listened to the problems of the farmers of Multai, gave instructions for the survey to deliver water from the reservoir to the fields

CM Shivraj Singh Chauhan: बैतूल मुलताई ब्लॉक के कई किसानों को जलाशय का पानी नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी देखने को मिली है। किसानों ने गत दिनों सडक़ पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था। जनदर्शन यात्रा में सारनी पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सांसद दुर्गादास उईके, पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार और पूर्व मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख के नेतृत्व में कई गांवों के किसानों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री ने वर्धा फेस-2 एवं चंदोरा जलाशय से सिंचाई के लिए माईक्रोएरीगेशन तकनीकी से सिंचाई को लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सर्वे कराने के निर्देश दिए है। सीएम के निर्देश के बाद किसानों को उम्मीद जगी है कि उन्हें सिंचाई के लिए जलाशय का पानी मिल पाएंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए जो भी समस्याएं आ रही है,उन समस्याओं का समाधान किया जाएंगा और किसानों को सिंचाई के लिए जलाशयों से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएंगे। पूर्व विधायक चन्द्रशेखर देशमुख ने बताया कि कई जलाशयों से नहरें किसानों के खेतों तक पहुंची है। कुछ किसान वंचित रह गए है। वंचित किसानों को भी जलाशयों का पानी उपलब्ध हो सके जिसको लेकर मुख्यमंत्री के सामने कई विकल्प रखे है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को जलाशयों का पानी उपलब्ध हो सके। सीएम ने आश्वासन दिया है कि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएंगा।

Related Articles

Back to top button