CM Shivraj Singh Chauhan: सारणी पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, देखिये मुख्यमंत्री का live भाषण
CM Shivraj Singh Chauhan: Chief Minister Shivraj Singh Chauhan reached the table, watch the live speech of the Chief Minister
CM Shivraj Singh Chauhan: बैतूल जिले के सारणी से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का लाइव भाषण का प्रसारण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर गुरूवार को लगभग 45 मिनट देरी से पहुंचे। इसके पहले ही बगडोना के हवाई पट्टी पर बनाया गया पंडाल पूरी तरह भर चुका था। सीएम को सुनने के लिए बड़ी तादाद में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग यहां पहुंचे थे। मुख्यमंत्री का उडऩ खटोला पाथाखेड़ा के मैदान पर उतरने के बाद रोड शो करते हुए बगडोना स्थित सभा स्थल पहुंचेंगा। उधर मुख्यमंत्री के आगमन के पहले कांग्रेसी भी सक्रिय हो गए। जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, कांग्रेस नेता मलोज मालवे समेत अन्य नेताओं को बोरी मार्ग से सारनी जाते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सारनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 3.45 बजे आना था, लेकिन छिंदवाड़ा जिले के जाम सांवली में आयोजित कार्यक्रम के अलावा सौंसर में शािमल होने के बाद छिंदवाड़ा में रोड शो में विलंब होने के कारण मुख्यमंत्री लगभग 45 मिनट देरी से यहां पहुंचे। हालांकि उनके पहुंचने के पहले ही बगडोना स्थित सभा स्थल दोपहर 2 बजे से खचाखच भर चुका था। हालात यह थे कि बाद में पहुंचे लोगों को यहां कुर्सी नसीब नहीं हुई। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग बगडोना स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे है।




