Mp Today News: महिला ने चार पैर वाली बच्ची को दिया जन्म, नवजात की होगी सर्जरी
Mp Today News: Woman gave birth to a four-legged baby girl, newborn will undergo surgery

Mp Today News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक महिला ने चार पैर की बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची के सर्जरी ऑपरेशन के लिए उसे एम्स भोपाल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सागर जिले के बामौरा के जोनखेड़ी निवासी एक महिला ने चार पैर वाली बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची को सागर से इलाज के लिए भोपाल एम्स रेफर कर दिया है। एम्स में बच्ची की सर्जरी की जाएगी। बताया जा रहा है कि नवजात बच्चे के दो पैर अल्प विकसित है। पीडियाट्रिक सर्जरी डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स, जन्मजात विकृति के साथ पैदा हुई नवजात बच्ची के अल्पविकसित पैरों की सर्जरी करेंगे।
डॉक्टर का कहना है कि जांच कर देखा जाएगा की बच्ची के पर कितने विकसित है। जांच के आधार पर ही ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि यह कोई पहला मामला सामने नहीं आया है इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आ गए हैं। कई बार दो जुड़वा बच्चों को भी जन्म देने की घटना सामने आ चुकी है।



