Film Gadar 2: सिनेमाघरों में धूम मचा रही फ़िल्म ग़दर-2, कंगना रनौत और सलमान खान ने की तारीफ
Film Gadar 2: Film Gadar-2 making a splash in theatres, praise of Kangana Ranaut and Salman Khan

Film Gadar 2: सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म गदर-2 सिनेमाघर में खूब धूम मचा रही है। फिल्म को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। असुविधा से बचने के लिए कई लोगों ने पहले से ही टिकिट बुक कर ली है। दर्शकों का कहना है कि यह फ़िल्म मुझे बहुत पसंद आई है। इस फिल्म की बंपर कमआई होने की संभावना है। ग़दर-2 फ़िल्म की कंगना रनौत और सलमान खान ने तारीफ की है। फिल्म की सिनेमाघरों में धमाकेदार ओपनिंग हुई है।
कंगना रनौत ने कहा फ़िल्म 70 करोड़ काम लेती अगर...
तेज तर्रार अभिनेत्री कंगना रनौत ने ग़दर-2 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने कहा कि अगर ग़दर-2 के साथ OMG 2 साथ मे रिलीज़ नही होती तो ग़दर-2 फ़िल्म की पहले दिन की कमाई 70 करोड़ की कमाई हो जाती। मैं फ़िल्म ग़दर-2 से काफ़ी खुश हूं। इस फ़िल्म ने देशवासियों में एक बार फिर देशभक्ति का जोश वपास भर दिया है। सनी देओल और तारा सिंह सलामत रहे।
सलमान खान बोले सनी पाजी ने कहर ढा दिया
सुपर स्टार सलमान खान ने भी ग़दर-2 की तरफ की है। सलमान ने कहा कि ढाई किलो का हाथ 40 करोड़ की ओपनिग। सनी पाजी ने कहर ढा दिया है। ग़दर-2 की सभी टीम को शुभकामनाएं। उल्लेखनी है कि फ़िल्म को लोग खूब पसंद कर रहे है। कोई सिनेमाघर में तो फिल्म को देखने के लिए एडवांस से बुकिंग चल रही है। ग़दर 2 ने अक्षय कुमार की फिल्म OMG-2 को पीछे छोड़ दिया है।



