Betul political news: आठनेर में भाजपा में दो फाड़, मंडल अध्यक्ष को हटाने हुई बैठक के बाद से मचा है घमासान
Betul political news: There is a split in the BJP in Aathner, there has been a ruckus since the meeting to remove the Mandal President

(आशीष बर्डे आठनेर)
Betul political news: आठनेर विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बैंतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा आठनेर गढ़ में भाजपाई कार्यकताओं के बीच मची कलह से सियासत गरमा गई। ब्यान बाजी का दौर शुरू हो गया। मामला रविवार के दिन हुई बैठक से शुरू हुआ, जिसमें नगर मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने को हटाने उनकी कार्यप्रणाली से नाराज़ असंतुष्ट कार्यकताओं ने एक बैठक का आयोजन कर अपनी नाराज़गी जताई। मण्डल अध्यक्ष को हटाने की मांग की है।
पुरे मामले को लेकर कि गई पड़ताल तो उसमें बैठक में मौजूद लोगों ने अपना स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि बैठक केवल भाजपा वरिष्ठ लोगों के सम्मेलन और स्वरूची भोजन की थी। बैठक का आयोजन किसी प्रकार मण्डल अध्यक्ष राने को लेकर नहीं बुलाई गई। बैठक की शुरुआत में उठे स्वर से अंदाजा लगा की मण्डल अध्यक्ष से नाराज़ लोगों द्वारा गलत जानकारी देते हुए कार्यकताओं को बुलाया गया। अधिकांश लोगों ने बैठक का विरोध किया और आपसी सामंजस्य स्थापित करने की बात कही। सूत्रों की मानें तो नगर परिषद और जिला पंचायत चुनाव से ही यह नाराजगी जग जाहिर है। अब नाराजगी धीरे- धीरे चुनाव के नजदीक आते ही खुले मंच पर दिखने लगी है। राजनीति में तेज तोड़ने वाले और लगातार उपलब्धियों को हासिल करने वाले व्यक्ति की टांग खींचने की पुरानी कहावत है, जो आठनेर नगर मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने पर स्टीक बैठतीं है।
इनका कहना है….
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह और सहभोज को लेकर एक बैठक है। इस सम्बंध में मुझे फोन आया था। मैं बैठक में थोड़ा लेट पहुंचा तब पता चला कि यह बैठक मण्डल अध्यक्ष को लेकर रखी गई है। मैंने खुद इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि इस तरह गुमराह कर लोगों को बुलाना ठीक नहीं है। नाराजगी की बात थी तो आपस में समझ लेते इतना कहकर मैं वापस आ गया। जो भी मामला है उसे पार्टी की रीति नीति अनुसार सुलझाया जाएगा ।
मनोज जगताप वरिष्ठ भाजपा नेता
मेरे बेटे को फोन आया था कि इस्टेडीयम में भाजपा की अहम् बैठक है। आपके पिताजी को बैठक की सुचना देकर हर हाल में भेजना है। तब मैं बैठक में गया तब पार्टी से असंतुष्ट लोगों द्वारा मण्डल अध्यक्ष को हटाने की बात कही गई। मैंने कहा इस बात से सहमत नहीं हूं।
खेमराज साबले वरिष्ठ भाजपा नेता
पार्टी में मत भेद हो सकतें हैं लेकिन मन भेद नहीं होने चाहिए। अगर मेरे कार्यप्रणाली से मेरे कुछ वरिष्ठ नेता नाराज़ हैं तो वह खुद मुझे बोल सकते है। हमारे जिला अध्यक्ष या हेमन्त भैया से बात कर सकते हैं ।आपस में हम समझ जाते परन्तु पुर्व में हुएं चुनाव का गुबार मुझ पर निकालना ठीक नहीं है। अब तक जो भी निर्णय हुएं वह पार्टी गाइड़ लाइन और वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा लिए गए। परन्तु मुझे टारगेट कर मेरे खिलाफ साजिश रचना और अन्य पार्टियों के लोगों के साथ खुलें मंच पर पार्टी की बात रखना ऐ हमारी पार्टी की विचारधारा नहीं है। जल्द ही इस संबंध में जिला संगठन से मुलाकात कि जाएगी।
गोवर्धन राने मण्डल अध्यक्ष भाजपा



