BJP News : भाजपा ने सोनिया गांधी को बनाया अपना उम्मीदवार, राजनीतिक गलियारों में खूब हो रही चर्चा
BJP News: BJP has nominated Sonia Gandhi as its candidate, sparking heated debate in political circles.
BJP News : इन दिनों राजनीतिक गलियारों में भाजपा की उम्मीदवार की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। भाजपा ने केरल के स्थानीय निकाय चुनाव में मुन्नार क्षेत्र से सोनिया गांधी नाम की एक महिला को प्रत्याशी बनाया है। इस नाम को लेकर पूरे राजनीतिक गलियारों में सर गर्मी तेज हो गई है।
आपको बता दे की भाजपा उम्मीदवार सोनिया गांधी का कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से कोई सीधा संबंध नहीं है। बताया जा रहा है कि भाजपा उम्मीदवार वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय दुरे राज की बेटी है। दुरे राज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से काफी प्रभावित थे इसलिए उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी सोनिया गांधी रखा था। इस नाम के कारण इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच दिलचस्प मुकाबला बना हुआ है। आपको बता दे कि सोनिया गांधी का विवाह भाजपा नेता सुभाष से हुआ है। अब वह चुनाव मैदान में है।



