Betul News : सराफा व्यवसाय संगठन ने बाजार की सुरक्षा के लिए दिए ₹70 हजार, लगेंगे अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे
Betul News: Bullion traders' association contributes ₹70,000 for market security; state-of-the-art CCTV cameras to be installed.
Betul News : बैतूल जिले में नागरिकों एवं व्यापारियों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सराफा व्यवसाय संगठन द्वारा सराहनीय पहल की गई है। पुलिस एवं व्यापारियों के आपसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए संगठन ने कोठी बाजार स्थित सराफा बाजार में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
16 जुलाई को सराफा व्यवसाय संगठन के अध्यक्ष अरुण गोठी एवं संगठन के पदाधिकारियों ने थाना कोतवाली बैतूल पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने वाली कंपनी के नाम ₹70,000 का चेक थाना प्रभारी को सौंपा। यह राशि सराफा बाजार एवं आसपास के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के लिए प्रदान की गई है।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं तकनीकी संसाधनों के उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में लगाए जाने वाले नए सीसीटीवी कैमरों से सराफा बाजार, कोठी बाजार एवं आसपास की गलियों में आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर 24×7 प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। इससे चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के साथ-साथ अपराधों के त्वरित अनावरण में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
अनुभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम ने सराफा व्यवसाय संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे “पुलिस-जनता सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण” बताया तथा अन्य व्यापारिक संगठनों से भी अपने-अपने क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में इसी प्रकार सहयोग करने की अपील की।
थाना कोतवाली पुलिस ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि नागरिकों एवं व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहेगी।
इस अवसर पर उपस्थित रहे।
श्री अरुण गोठी (अध्यक्ष, सराफा व्यवसाय संगठन)
श्री नवीन तातेड़
श्री प्रशांत मरोठी
श्रीकांत अग्रवाल
श्री दिनेश कांटा
श्री प्रफुल्ल गोठी
सराफा व्यवसाय संगठन के अन्य सदस्य एवं व्यापारीगण
थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाना स्टाफ
पुलिस अधीक्षक की अपील
जिला पुलिस बैतूल सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें।


