Betul weather news: तीन दिन से खुला है मौसम, जाने जिले में अब तक कितनी हुई है बारिश
Betul weather news: The weather has been open for three days, know how much rain has happened in the district so far
Betul weather news: बैतूल पिछले दो दिनों से बारिश थम गई है। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली। किसान खेती के कामकाज में जुट गए है। पिछले 24 घंटे के दौरान भैंसदेही एकमात्र ब्लॉक में 15.0 मिमी बारिश दर्ज की है। शेष ब्लॉकों में बारिश नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक इस वर्ष औसत बारिश अब तक 22 इंच हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष की बारिश के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो गत वर्ष अब तक 35 इंच से अधिक बारिश हो चुकी थी। इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा बहुत कम बारिश हो पा रही है। हालांकि जिले के भैंसदेही, भीमपुर, प्रभातपट्टन, मुलताई में औसत बारिश का आधा कोटा पूरा हो चुका है।
मौसम विभाग भोपाल ने जारी की गई एडवायजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है।



