Betul crime news: नाबालिग मोबाइल चोर पकड़ाया, 1 लाख 47 हजार के मोबाइल बरामद
Betul crime news: minor mobile thief caught, mobile worth 1 lakh 47 thousand recovered
Betul crime news: बैतूल गंज पुलिस को मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गुरुवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में SDOP सृष्टि भार्गव ने बताया कि गुरुवार को मुखबीर से सूचना मिली थी कि गंज क्षेत्र में एक युवक सस्ते दामों में मोबाइल बेच रहा है।
सूचना के आधार पर एक नाबालिग को पकड़ा जिससे पूछताछ की गई। आरोपी ने चिचोली निवासी होना बताया है। नाबालिग के पास बैग से 15 नग मोबाइल फ़ोन बरामद हुए है। सभी मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की है। जप्त किये गए मोबाइल की कीमत 1 लाख 47 हजार 894 रुपये बताई जा रही है। आरोपी द्वारा ट्रेन और बसों से यात्रियों के मोबाइल चुराया करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है। जिसे न्यायालय पेश किया जाएगा। उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. ए०बी०मर्सकोले, सउनि जीपी बिल्लौरे, आर 581 अनिरूध्द, आर 772 उत्कर्ष आर 688 शिवशंकर, आर. 392 दीपेन्द्र, आर. 147 राजेन्द्र धाडसे, आर 159 नरेन्द्र, आर 631 आकाश की विशेष भूमिका रही है ।



