Betul crime news: बैंक में खाता खोलने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पासबुक और मोबाइल बरामद

Betul crime news: Two accused arrested for cheating in the name of opening bank account, passbook and mobile recovered

Betul crime news: बैतूल आम लोगों से बैंक में खाता खोलने के नाम पर सायबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ठगी गई राशि और बैंक की पासबुक, सिम कार्ड और मोबाईल फोन जब्त किए है। आरोपियों ने कई लोगों से खाता खोलने के नाम पर ठगी की है। गंज पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि फरियादी गणेश पिता ब्रजलाल चौकीकर (38) निवासी चिखलीमाल शाहपुर ने 8 जुलाई को शिकायत की थी कि   राजस्थान के जिला अलवर थाना लक्ष्मणगढ़ ग्राम गोतरीगुरू निवासी मोहम्मद पिता नवाब खान (24) ने एचडीएफसी बैंक में खाता खोलने के नाम पर 1 हजार रूपए और खाते में राशि जमा करने के लिए 4 हजार रूपए लिए गए। इस राशि को खाते में जमा न करके बेईमानी की नियत से धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। 

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन बैतूल के पास से आरोपी रियाज को पकड़ा गया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2 हजार के नोट बंद हो गए है, जिन्हें ब्लेक मनी का व्हाईट कराना था जो मैं चिखलीमाल गया जहां राजू चौकीकर मिला जिसे 2 हजार का लालच देकर गणेश चौकीकर रितेश यादव एवं राज चौकीकर के खाता एचडीएफसी बैंक में खुलवाएं है। जिनके खाते की पासबुक, एटीएम व न्यू मोबाईल सिम पास में रखी गई और राजस्थान जाकर राहुल खान को दी। 3 जुलाई को इरशाद खान के साथ बैतूल आकर सरस्वती होटल में रूका, 6 जुलाई को दुकान में काम करने वाली महिला ममता बाई से शासकीय योजना में खाता खुलवाने और सरकार की तरफ से 5 हजार रूपए दिए जाने का लालच दिया और खाता खोला।  6 जुलाई को ममता की सहेली अनिता खातरकर का कोटक महिन्द्रा बैंक में खाता खुलवाने पहुंचे कि उसी दौरान पुलिस आ गई, पुलिस को देख इरशाद खान और राजा चौकीकर वहां से भाग गए थे। आरोपी मोहम्मद रियाज को कब्जे में लेकर उससे पूछताछ की। आरोपी के पास से एटीएम कार्ड, पासबुक, नकदी 700 रूपए, सिम कार्ड, मोबाईल फोन, एक हरे रंग का बैग जब्त किया है। दूसरे आरोपी राजा चौकीकर को उसके ग्राम चिखलीमाल बैतूल से गिरफ्तार किया है। अभी तक की विवेचना में कुल 5 लोगों से बैंक खाता खुलवाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों द्वारा खाता खोलने के नाम पर सायबर फ्राड किया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button