Tendua attack news: पेड़ की डाली से लटकर तेंदूए से युवक ने छुड़ाई जान, आधे घंटे तक पेड़ पर बैठ रहा तेंदूए के जाने के बाद ली राहत की सांस
tendua attack news: पेड़ की डाली से लटकर तेंदूए से युवक छुड़ाई जान, आधे घंटे तक पेड़ पर बैठ रहा तेंदूए के जाने के बाद ली राहत की सांस
Tendua attack news betul : बैतूल लकड़ी लाने जंगल गए एक युवक पर तेंदूए ने हमला कर दिया। युवक ने पेड़ की डाली से लटककर जान बचाई। तेंदूए ने युवक के पैर को पकड़ लिया था, लेकिन युवक ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। लगभ आधे घंटे तक युवक पेड़ पर बैठा रहा। तेंदुए के जाने के बाद पेड़ से नीचे उतरा। युवक के पैर में तेंदूए के हमले से चोट लगने के कारण उसे शाहपुर अस्पताल भर्ती किया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
Betul weather news: झमाझम बारिश से उफनी नदिया, भैंसदेही में 6 और मुलताई में 3 इंच बारिश दर्ज
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहपुर ब्लॉक के ग्राम गेंडीढाना निवासी राजेश पिता लालजी काकोडिय़ा (40) रविवार सुबह खेत में बागुड़ तैयार करने के लिए लकड़ी लाने जंगल गया था। सुबह 7 बजे लगभग जंगल में तेंदूए ने युवक पर हमला किया। जैसे ही तेंदुआ युवक के पीछे दौड़ा युवक पेड़ की डाली से लटक गया। तेंदूए ने युवक के पैर को पकड़ लिया था। जैसे-तैसे तेंदूए के मुंह से पैर छुड़ाया और पेड़ पर चढक़र बैठ गया। युवक का कहना है कि पेड़ के नीचे लगभग आधा घंटे तक तेंदूआ बैठा रहा, तब तक वह पेड़ पर बैठा रहा। तेंदूए के जाने के बाद युवक पेड़ से उतरकर वह घर की ओर भागते हुए गया। युवक का कहना है कि उसके पास मोबाईल फोन भी था, लेकिन जंगल में नेटवर्क नहीं होने के कारण वह किसी से मदद भी नहीं मांग पाया। युवक के पैर में तेंदूए के हमले के बाद गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर भर्ती किया, यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल युवक का कहना है कि तेंदूए ने इसके पहले कई मवेशियों का शिकार किया है, जिससे किसानों का नुकसान हुआ। तेंदूए की कई दिनों से आसपास जंगल में मौजूदगी बनी हुई है। युवक पर तेंदूए के हमले की जानकारी मिलने के बाद वनकर्मियों ने घायल से मुलाकात की और पंचनामा बनाया। घायल को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है।



