Betul weather news today: गरज चमक के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
Betul weather news today: Thunderstorm accompanied by rain, relief from heat
Betul weather news today: बैतूल में बुधवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गरज चमक के साथ तेज बारिश होना शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। बैतूल में पिछले कुछ दिनों से बारिश नही हुई धूप खिलने से तापमाम बढ़ने लगा था। बुधवार का न्यूनतम तापमान 22.5 और अधिकतम 32.7 डिग्री दर्ज किया है। शाम को लगभग 5 बजे तेज बारिश हुई जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है। जिला मुख्यालय पर आधे घंटे से अधिक समय तक तेज बारिश होते रही। बारिश ड्रेनेज सिस्टम बिगड़ गया कई स्थानों पर पानी निकासी नहीं होने से सड़को पर जलभराव हो गया था। आधे घंटे से अधिक समय तक करीब एक इंच बारिश होने का अनुमान है। हालांकि अधिकृत जानकारी गुरुवार सुबह मिलेगी।
पट्टन और भीमपुर में 2 इंच बारिश
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक जिले के 8 ब्लॉकों में कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश हुई है। चिचोली ब्लॉक में 23.2, शाहपुर 9.0, मुलताई 16.8, प्रभातपट्टन 57.6, आमला 1.0, भैसदेही 2.0, आठनेर 14.2, भीमपुर 65.0 मिमी बारिश हुई है। इस वर्ष अब तक कुल 120 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले वर्ष अब तक 212.3 मिमी बारिश हो गई थी।




