Betul Hatya crime news: वन विभाग के चौकीदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Betul Hatya crime news: Forest department watchman murdered, police engaged in investigation

Betul Hatya crime news:  बैतूल शाहपुर  तहसील के बीजादेही थाना क्षेत्र के काजली गांव में बीती रात वन विभाग के चौकीदार की आपसी विवाद में 4 लोगों ने हत्या कर दी। सूचना मिलने पर बीजादेही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे चिचोली अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

बीजादेही थाने के प्रधान आरक्षक हकम सिंह धुर्वे ने बताया कि काजली गांव में वन विभाग के चौकीदार रामलाल धुर्वे उम्र 38 वर्ष की आपसी विवाद में बस्तीराम, कालू, अंकित और कालू परते ने लोहे की सरिया से मार पीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव का चिचोली अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button