Betul News : कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, छात्रावास व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Betul News: Collector Dr. Sonawane sat and ate with the children and inspected the hostel facilities.

Betul News : बैतूल  कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने शुक्रवार को आमला विकासखंड के बोरदेही स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह शासकीय सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए स्वच्छता, रखरखाव, सुरक्षा एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रावास में विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी न रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या, छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं तथा भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों से सहज बातचीत कर उन्होंने उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना।

इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ भोजन कर भोजन की गुणवत्ता का स्वयं अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि छात्रावास केवल आवास की व्यवस्था नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का केंद्र है। इसलिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं अच्छा वातावरण उपलब्ध रहें।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री शैलेंद्र बडोनिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button