MP weather news: मानसून ने मध्यप्रदेश में दी दस्तक, कुछ दिनों बाद पूरे प्रदेश में होगा एक्टिव, 16 जिलों में बारिश का अलर्ट
MP weather news: Monsoon knocks in Madhya Pradesh, will be active in the whole state after a few days
MP weather news: लंबे अंतराल के बाद आखिरकार मानसून में मध्यप्रदेश में दस्तक दे दी है। मानसून दस्तक तो दे दी लेकिन अभी बारिश नहीं हो पाई है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को मंडला जिले से मानसून की मध्य प्रदेश में एंट्री हुई है। मानसून बंगाल की खाड़ी से मध्यप्रदेश पहुंचा है। हालांकि मानसून तो आगे लेकिन कहीं भी जोरदार बारिश नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन-चार दिन में मानसून भोपाल समेत कई जिलों में पहुंच जाएगा और तेज मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग द्वारा शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बालाघाट, शिवनी, छिंदवाडा, नरसिंहपुर, अनूपपुर खरगौन, इंदौर, रायसेन सिहोर, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, बडवानी, धार, रतलाम, उज्जैन व देवास जिलों में घर चमक के साथ बारिश हो सकती है। अलीराजपुर, झाबुआ, सागर जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 24- 25 जून को बैतूल में भी बारिश होने की संभावना जताई थी लेकिन शनिवार को जिले में बारिश नहीं हो पाई है।




