MP Bhopal news: भोपाल सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग, सेना ने संभाला मोर्चा

MP Bhopal news: Fierce fire broke out in Bhopal Satpura building, Army took charge

MP Bhopal news: भोपाल में सचिवालय के सामने स्थित सरकारी दफ्तर सतपुड़ा भवन की बिल्डिंग में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे आग लग गई। यह तीसरी मंजिल से शुरू हुई और छठी मंजिल तक पहुंच गई है। आग बुझाने की कोशिशें नाकाम होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से एयरफोर्स की मदद मांगी है। रात में ही AN 32 विमान और MI-15 हेलिकॉप्टर यहां पहुंचेंगे, जो आग बुझाने में मदद करेंगे।

Betul weather news: जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश, देखिये वीडियो

सरकार का अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी और एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने से फैलती गई। पूरे ऑफिस में 30 से ज्यादा एसी कंप्रेसर में ब्लास्ट हुए हैं। मुख्यमंत्री ने आग लगने के कारणों की जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है।

दस्तावेज जलकर राख हुए सतपुड़ा भवन में कई विभागों के दफ्तर हैं, जिनमें रखे दस्तावेज जलकर राख हो गए। चौथी मंजिल पर हेल्थ डिपार्टमेंट की शिकायत शाखा है। यहां EOW और लोकायुक्त में कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ की गई शिकायतों और जांच के दस्तावेज रखे थे, जिनके जलने का अनुमान है।

(Source- dainik bhaskar)

Related Articles

Back to top button