Betul weather news: जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश, देखिये वीडियो
Betul weather news: Heavy rain with strong wind in many areas of the district, watch video
Betul weather news today 12 June 2023: रविवार दोपहर को बैतूल जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई है। बारिश से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है।
रविवार सुबह से मौसम साफ था तेज धूप खिली थी। दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है। जानकारी के अनुसार दामजीपुरा में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है। इधर भैंसदेही और आमला ब्लाक में भी बारिश होने के समाचार मिले है। रविवार का न्यूनतम तापमान 25.7 और अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया है। मानसून आने के पहले कई क्षेत्रों में हुई बारिश से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बैतूल जिले में 20 से 25 जून तक मानसून के सक्रिय होने और बारिश होने की संभावना है। इधर किसान बोलने के लिए झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं।



