Betul Congress news: कांग्रेसी बोले गजब पुलिस है साहब.. हाइवे जाम करने पर एबीव्हीपी पर कोई कार्रवाई नही, सड़क पर प्रदर्शन करने पर कांग्रेसियों पर FIR

Betul Congress news: Congressmen said wonderful police sir.. No action on ABVP for jamming the highway, FIR against Congressmen for protesting on the road

Betul Congress news: बैतूल चक्काजाम करने वाले कांग्रेसियों पर एफआईआर दर्ज होने से कांग्रेसियों में आक्रोश है। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ने एसपी सिद्वार्थ चौधरी को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेसियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है।

कांग्रेसियों का कहना है कि युवक कांग्रेस आमला के बैनर तले जनहित में बोरी-सारनी मार्ग के सुधार को लेकर विधिवत सूचना के बाद आंदोलन किया गया। धरना स्थल पर नायब तहसीलदार आमला द्वारा ज्ञापन लेने के बाद धरना समाप्त कर दिया। गंभीर एवं जनहित के मुद्दे पर प्रशासन को पूर्व सूचना देकर धरना देने पर भी पुलिस प्रशासन ने धरने पर बैठे कांग्रेसियों पर एफआईआर दर्ज कर दी है। जबकि धरना प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार से कोई रास्ता जाम नहीं किया गया। कांग्रेसियों का कहना है कि इसके पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग पर एबीव्हीपी के द्वारा बिना किसी सूचना के धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया था। इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। कांग्रेसियों के सडक़ पर उतरने पर चक्काजाम बताते हुए पुलिस ने कार्रवाई कर दी, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करने पर एबीव्हीपी कार्यकर्ता पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पुलिस प्रशासन की यह कार्रवाई स्पष्ट पक्षपात के रूप में दिखाई दे रही है। सत्ता के दबाव में करीब दो दर्जन कांग्रेसियों पर धारा 341 ए के तहत प्रकरण बनाया गया। एसपी से शिकायत के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन एक तो कांग्रेसियों पर दर्ज एफआईआर को वापस ले अन्यथा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने वाले एबीव्हीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई करें। भेदभावपूर्ण कार्रवाई की गई तो कांग्रेस बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Gold-Silver Price Today: ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सोने-चांदी के दामों में गिरावट

ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, विधायक निलय डागा, सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, राजेश गावंडे, मोनू बड़ोनिया, राजकुमार दीवान, धीरू शर्मा, किसान नेता रमेश गायकवाड़  सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button