Betul crime news betul: 6 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने गैस एजेंसी संचालक के घर किया डकैती का प्रयास
Betul crime news betul: 6 armed masked miscreants attempted robbery at gas agency operator's house
Betul crime news betul today 27 may 2023: जिले में बदमाशों के हौसले इतने अधिक बुलंद हो गए कि अब बदमाश डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने लगे है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र गौठना निवासी भारत गैस एजेंसी संचालक अजय भार्गव के निवास पर शनिवार अलसुबह लगभग 4:00 बजे अज्ञात बदमाशों ने डकैती करने का प्रयास किया है। हथियारबंद नकाबपोश बदमाश घर में जबरन घुसने का प्रयास करते लेकिन घर के भीतर प्रवेश करने में सफल नहीं हो पाए है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हथियारबंद बदमाशों को देखकर घर परिवार और पड़ोस के लोग भी कुछ नहीं कर पाए।
Aaj Ka Rashifal 27 May 2023: आज मेष और कर्क राशि वाले रहे सतर्क, जाने सभी राशियों का राशिफ़ल
श्री भार्गव ने बताया कि छह बदमाश घर कब गेट तोड़कर अंदर आने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान शोर मचाने और डायल हंड्रेड सूचना देने पर बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह कोतवाली थाना प्रभारी सहित एफएसएल की टीम डॉग स्कॉट के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।



