Aaj Ka Rashifal 27 May 2023: आज मेष और कर्क राशि वाले रहे सतर्क, जाने सभी राशियों का राशिफ़ल

Aaj Ka Rashifal 27 May 2023: Today Aries and Cancer people should be alert, know the horoscope of all zodiac signs

Aaj Ka Rashifal 27 May 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज रात 11 बजकर 43 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज रात 8 बजकर 50 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप नया काम शुरू करें तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप परिवारिक मतभेद से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनों से करना चाह रहे हैं, उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नए पार्टनर बनेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

Baba Mahakal daily darshan: आज शनिवार 27 मई 2023 उज्जैन बाबा महाकाल की लाइव भस्मा आरती और श्रंगार के दर्शन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आप आज अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपको मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। घर खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी अवरोध उत्पन्न करेंगे। आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी बड़ी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि के चलाने से सतर्क रहें। आप नया कोई काम आज शुरू न करें। किसी कार्य में बड़ी रकम न इन्वेस्ट करें नही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका रुका हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार मैं मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी अपने के मिलने से कोई नया काम की योजना बन सकती है। परिवार में लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। नया वाहन मकान आदि खरीदने के योग बन सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका समय अच्छा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करना हो तो आज पहल कर सकते हैं। आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी विवाद में आप फंस सकते हैं। आप आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी धन राशि आज किसी को उधार न दें। आपका कोई पुराना केस आज खत्म हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज आप नया काम शुरू न करें। स्वास्थ्य को लेकर भी आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी परिचित व्यक्ति को आज आप खो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप साझेदारी में नुकसान उठा सकते हैं। आपका धन व्यर्थ के कामों में खर्च होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप किसी लम्बी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी कार्य की योजना बन सकती है। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप किसी परिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। आपका मन थोड़ा अशांत उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे, वहीं पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें। लम्बी यात्रा पर जाना होगा।

(Source- dainik jagaran)

Related Articles

Back to top button