Betul political news: निशा बांगरे ने बढ़ाई आमला विधायक की टेंशन, सम्मेलन के बहाने हो रहा शक्तिप्रदर्शन
Betul political news: Nisha Bangre increases tension of Amla MLA, show of strength on the pretext of conference
Betul political news: बैतूल डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के आमला विधानसभा से चुनाव लड़ने की चर्चा खूब हो रही है। आज साबित हो गया कि निशा बांगरे अंतर्राष्ट्रीय सर्वधर्म सम्मेलन के बहाने आमला विधानसभा में अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है। निशा बांगरे के चुनाव मैदान में आने की खबर से आमला विधायक डॉ योगेश पंडागरे टेंशन में आ गए है। यू कहे की उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। डिप्टी कलेक्टर ने चुनाव लड़ने को लेकर भले ही मीडिया के सामने अपने पत्ते नही खोले है लेकिन चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
Betul crime news today: माँ ने मोबाईल देखने से मना किया तो बालक ने लगाई फांसी, मौत
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निशा बागरे के संपर्क में भाजपा – कांग्रेस दोनों पार्टियां है। डिप्टी कलेक्टर किस पार्टी में जाएगी अभी तय नही हुआ है। निशा बागरे कोई भी पार्टी से चुनाव लड़े वर्तमान विधायक की टेंशन बढ़ेगी। मेडम भाजपा में जाति है तो डॉ पंडागरे की टिकिट कटेगी और भाजपा निशा बागरे को मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस से टिकिट मिलने और चुनाव लड़ने या फिर निर्दलीय भी चनाव मैदान में उतरने पर डॉ पंडागरे की परेशानी बढ़ेगी। कांग्रेस की बात की जाय तो खोने को कुछ नही है। भाजपा को सीट बचाने की टेंशन रहेगी। निशा बांगरे निर्दलीय चुनाव लड़ती है तो त्रिकोणीय मुकाबला हो जाएगा। आमला विधानसभा के लोग डॉ पंडागरे के कार्यकाल से बहुत संतुष्ट नही है। सूत्रों की माने तो भाजपा दोबारा डॉ पंडागरे को टिकिट देकर रिस्क लेना नहीं चाहेगी।



