Betul Sharab Parivahan news: प्रशिक्षित घोड़े के माध्यम से हो रहा था अवैध शराब का परिवहन, आरोपी को किया गिरफ्तार
Betul Sharab Parivahan news: Illegal liquor was being transported through trained horse, accused arrested
Betul Sharab Parivahan news: शराब माफ़िये शराब परिवहन करने के लिए नए-नए तरीके खोज निकालते हैं। एक ऐसा ही मामला मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम प्रभात पट्टन का सामने आया है एक युवक ने शराब परिवहन करने के लिए प्रशिक्षित घोड़े का उपयोग किया जा रहा था। पुलिस ने घोड़े को पकड़कर शराब जप्त की है।पुलिस के मुताबिकपुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी व्दारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी को रोकने हेतु कार्यवाही की गयी। मुलताई थाने में टीम गठित कर क्षेत्र मे अवैध रूप से घोड़ो को प्रशिक्षित कर क्षेत्र में शराब की तस्करी की कराई जा रही है। अवैध कच्ची महुआ शराब की तस्करी की लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि इन प्रशिक्षित घोड़ो को पुलिस द्वारा अगर पकड़ा जाता है तो घोड़े शराब छोड़कर जमीन पर नीचे लेट जाते है।
14 मई को थाना मुलताई पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई ग्राम प्रभात पट्टन निवासी अंकुश बंजारे प्रभात पट्टन स्थित बारस्कर के खेत के पास वाले टेलीफोन टावर के कच्चे रास्ते से कुछ ही देर मे एक प्रशिक्षित घोड़े की पीठ पर बोरी के अंदर टायर ट्यूब मे कच्ची महुआ शराब ले जा रहा है कि सूचना तसदीक की गयी तो प्रभात पट्टन स्थित बारस्कर के खेत के पास वाले टेलीफोन टावर के कच्चे रास्ते पर अंकुश बंजारे को घोड़े पर बैठकर प्रभात पट्टन तरफ आते समय पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। घोड़े की पीठ पर रखी बोरी मे रखे 02 नग टायर ट्यूब मे रखी हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब कुल 60 लीटर कुल कीमती 6000 रुपय की पाई गयी। आरोपी अंकुश पिता राजकुमार बंजारे उम्र 25 साल निवासी अंबेडकर चौक प्रभात पट्टन थाना मुलताई को पकड़कर 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं एक घोड़ा कीमती करीबन 10,000 रूपय कुल कीमती 16,000 रूपय का जप्त किया गया एवं आरोपी को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
कार्यवाही में मुख्य भूमिका – उनि कमल सिंह ठाकुर, उनि उत्तम मस्तकार, प्र0आर0 25 विनय जैसवाल, प्र0आर0 411 नीलेश सोनी, आर0 719 तिलक, आर0 703 प्रदीप, आर0 441 देवा, आर0 50 संजय बेन, सैनिक 68 दीपक रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।



