Betul murder news today: विवाह समारोह में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दोनों आरोपी फरार
Betul murder news today: Young man stabbed to death in marriage ceremony, both accused absconding
Betul murder news today: बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हाथी कुंड में विवाह समारोह में एक युवक की दो युवकों ने मिलकर चाकू से हत्या कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
शाहपुर एसडीओपी ने बताया कि हाथीकुंड निवासी दिनेश यादव के यहां रविवार की रात को विवाह समारोह था। विवाह समारोह में फोटो खींचा ने को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि चंद्रशेखर यादव निवासी कोदारोटी की लावन्या निवासी विक्की यादव, हथिकुण्ड निवासी देवेंद्र ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी है। मोहन यादव को चाकू लगने से घायल है।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल का जायजा लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।



