Aaj Ka Rashifal 8 May 2023: आज इन राशि वालों पर बनी है भगवान भोलेनाथ की कृपा, बिगड़े काम हो जायेगे दूर

Aaj Ka Rashifal 8 May 2023: Today the blessings of Lord Bholenath are on the people of these zodiac signs, bad things will go away

Aaj Ka Rashifal 8 May 2023: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 9 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 10 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

मेष राशि

किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Airtel 5G News: 7 हजार कस्बों और एक लाख से अधिक गाँवो में पहुँची एयरटेल की 5G सेवा

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 1

वृष राशि 

आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं।  रोजगार के लिए आपको उचित अवसर मिलेंगे। पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 8

मिथुन राशि

व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा।  आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 6

कर्क राशि

आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 2

सिंह राशि

किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। सभी काम बनते नजर आएंगे।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 8

कन्या राशि

बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। लेकिन आज पैसों की थोड़ी समस्या हो सकती है।

  • लकी रंग – पीच
  • लकी नंबर- 7

तुला राशि

आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी सम्भावना है। घर पर अचानक कोई दोस्त आ सकता है। उनके साथ किसी खास विषय पर बातचीत भी हो सकती है।  इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।  संतान को सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 5

वृश्चिक राशि

किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे।  इस राशि के बच्चे पढ़ाई में मन लगायेंगे।  आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने का प्लान बनायेंगे। जरूरतमंद की सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 6

धनु राशि

कोई काम शुरू करने के लिए कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है लेकिन बड़े भाई की मदद से सब ठिक हो जायेगा।  धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर- 4

मकर राशि

कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा। कार्यक्षेत्र में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा।

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर- 9

कुंभ राशि

किसी खास मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी स्वस्थ सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। सबके साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

  • लकी रंग – बैंगनी
  • लकी नंबर- 2

मीन राशि

आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है।  आपको रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

  • लकी रंग – मैजेंटा
  • लकी नंबर- 3

Related Articles

Back to top button