Betul Vidhayak viral video: ABVP कार्यकर्ताओ और बैतूल कांग्रेस विधायक के बीच जमकर हुई कहासुनी, देखिये वीडियो

Betul Vidhayak viral video:  बैतूल में एबीवीपी कार्यकर्ता और  बैतूल कांग्रेस विधायक के बीच हुए विवाद का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एबीवीपी कार्यकर्ता हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे इसी दौरान चक्का जाम खत्म करने को लेकर बैतूल  विधायक निलय डागा के बीच विवाद होने लगता है। बात तू तड़ाक तक पहुँच जाती है। विधायक यह कहते हुए नजर आ रहे है कि तू क्या कर लेगा इधर एबीवीपी के कार्यकर्ता विरोध करते नजर आ रहे हैं। विवाद होते देख एसडीओपी और थाना प्रभारी वहां बीच बचाव करते नजर आ रहे हैं।

19 April 2023 Ka Rashifal: आज इन तीन राशि वालो को रहना है बेहद सावधान, जाने सभी राशियों का हाल

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि जब abvp का प्रदर्शन चल रहा था। तभी विधायक गाड़ी से निकल रहे थे। उन्होंने प्रदर्शन को लेकर जानकारी ली और रास्ता खोलने की बात कहने लगे इसी दौरान  एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर कहासुनी हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि रास्ता जाम करने वाले abvp के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करने  विधायक ने शिकायत की है। अभी किसी के खिलाफ मामला दर्ज नही हुआ है।

Related Articles

Back to top button