CM teerth Darshan Yatra: बैतूल समेत 25 जिलों के बुजुर्ग करेंगे हवाई तीर्थ दर्शन यात्रा

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

CM teerth Darshan Yatra: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए तीर्थ दर्शन यात्रा की शुरुआत की है पहले ट्रेनों के माध्यम से तीर्थ दर्शन के लिए बुजुर्ग जाते थे अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान कर बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन के लिए हवाई सफर की शुरुआत की जा रही है. बुजुर्ग हवाई यात्रा के माध्यम से तीर्थ दर्शन आसानी से कर पाएंगे.  जानकारी के अनुसार 21 मई से इसकी शुरुआत हो जाएगी. पहले जत्थे में 25 जिलों के लोगों को ये मौका दिया जा रहा है. सरकार ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.

14 April 2023 Ka Rashifal: कर्क राशि वाले आज रहे सतर्क, जरा भी असावधानी से हो सकता नुकसान

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पहले चरण में 25 जिलों के तीर्थ यात्रियों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराई जाएगी. 25 जिलों में भोपाल, इंदौर, अलीराजपुर, धार, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, झाबुआ, विदिशा, आगर मालवा, बैतूल, देवास, हरदा, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, डेमू रतलाम, शाजापुर, सागर, उज्जैन, खंडवा, बड़वानी,बुरहानपुर के तीर्थ यात्री शामिल किए जाएंगे.

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नियमित विमान सेवा से ही तीर्थ यात्रियों को सैर करायी जाएगी. यह तीर्थ दर्शन 21 मई से 19 जुलाई के बीच में होंगे. धर्मस्व विभाग के जारी आदेश के तहत हवाई जहाज से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की बुकिंग आईआरसीटीसी के साथ किए गए अनुबंध और आईआरसीटीसी के पैकेज के अनुसार ही होगी. जिस एयरपोर्ट से यात्रा शुरू होगी उसी एयरपोर्ट पर यात्री वापस लौटेंगे. हवाई तीर्थ दर्शन यात्रा को लेकर वृद्धजनों में खासा उत्साह है। अब बुजुर्ग कम समय में तीर्थ दर्शन यात्रा करके वापस लौट जाएंगे।

Related Articles

Back to top button