14 April 2023 Ka Rashifal: कर्क राशि वाले आज रहे सतर्क, जरा भी असावधानी से हो सकता नुकसान
Aaj Ka Rashifal 14 April 2023: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। आज दोपहर 2 बजकर 59 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज नए विचारों से मन खुश रहेगा। किसी रुके हुए काम को करने की योजना बनाएंगे। काम को संपन्न करने के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी। हनुमान जी की पूजा करने से मनोकामना पूरी होगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन जातक का खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम, आदर और स्नेह बढ़ेगा, साथ ही मानसिक चिंताएं रहेंगी। भाग्य मजबूत रहेगा किंतु माता पिता के स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें। काम के सिलसिले में नतीजे बेहतर रहेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर के बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्यों को पूरा करने में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, बिज़नेस में सफलता के योग है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
जातक को सतर्क और सावधान रहना चाहिए कोई अपना ही धोखा दे सकता है। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे, कर्ज लेना पड़ सकता है। काम पर जाने का मन नहीं होगा, आलस्य हावी रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
दांपत्य जीवन आज खुशनुमा रहने वाला है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य प्रबल होगा, कोई रुका हुआ कार्य होने की सम्भावना है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
वैवाहिक जीवन में नीरस्ता महसूस करेंगे, समय ना देने के कारण विवाद हो सकता है, उचित होगा कि एक दूसरे से बात करते समय संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। महामृत्युंजय मंत्र का २१ बार जप करें, मानसिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज आप भविष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। डर का भ्रम महसूस कर सकते हैं। परिवारिक सम्बंधित मामलों में चतुराई से निपटने की ज़रूरत है। सम्पति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा। किसी कठिन पेशवर स्थिति में रास्ता निकालने में कामयाब रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में प्रशंसा और पदोन्नति दोनों मिल सकती हैं। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सेहत मजबूत रहेगी, जिससे कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
Betul Forest Vibhag News: सागौन तस्करों को पकड़ने पहुंचे वन विभाग के अमले पर हमला
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
आज कोई पुराना कानूनी विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। सफलता प्रप्ति के लिए आज घर पर ही सत्यनारायण भगवान जी की पूजा करें और ॐ नमोः भग्वते वसुदेवाय् नमः मंत्र का जाप करें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज जातक का मन उदास रहेगा, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शिवजी पर दूध से अभिषेक करें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज प्रेमी जोड़े के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नई योजनाएं बनाएंगे। लोग आपसे प्रभावित होंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके जीवन में सुख बढ़ेगा और जीवनसाथी के माध्यम से लाभ के योग बनेंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घर पर अलग- अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे, आप उस विषय से जुड़े लोगों से भी संपर्क करेंगे। आज रुके हुये कार्यों में सफलता मिलेगी।
(Rashifal source Dainik jagran)


