Gold-Silver Price Today: फिर से रॉकेट की रफ्तार से बढ़ने लगे सोने चांदी के दाम, आज फिर आई तेजी

Gold-Silver Price 13 April 2023 :  सोने चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को भी सोने चांदी के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। दाम बढ़ने से सराफा बाजार की रौनक फीकी पड़ती जा रही है।  गुरुवार सुबह सोने का रेट 100 रु बढ़ा है। इससे 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 60600 रु पर पहुंच गई है। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी बढ़त हुई है। प्रति किलो चांदी का रेट 300 रु बढ़ गया है। चांदी का ताजा रेट इस बढ़ोतरी के साथ 76230 रु प्रति किलो पर पहुंच गया है।
बुधवार को भी दामों हुई थी बढोतरी
इससे पहले बुधवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली थी। शाम को सोने का रेट 0.17 फीसदी की मजबूती के साथ 60500 रु पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 0.40 फीसदी चढ़ कर 75930 रु पर बंद हुई थी।
इस समय एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम इस समय 103 रु या 0.17 फीसदी की उछाल के साथ 60731 रु पर पहुंच गया है। वहीं चांदी का रेट प्रति किलो 287 रु या 0.38 फीसदी उछल कर 76200 रु पर चल रहा है। सोने चांदी के बढ़ते दामों के कारण ग्राहकी पर भी असर देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button