12 April 2023 Ka Rashifal: मेष राशि वालों के आज बिगड़ सकते हैं काम, रहे सावधान
Aaj Ka Rashifal 12 April 2023: ज्योतिष विज्ञान में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इनका आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों के चाल पर किया जाता है। राशिफल के अनुसार, आज 12 अप्रैल 2023, बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, तो कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन मिश्रित फल देगा, रुके काम बनेंगे, मनचाहा कार्य वापस मिल सकता हैं, पदोन्नति का अवसर बनेगा पर स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
यात्रा आदि का योग बनेगा, न्यायिक कार्य में सफलता मिलेगी, अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
व्यक्तिगत जीवन में प्रतिष्ठा सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, मन खिन्न रहेगा, कार्य में व्यवधान आयेगा, वाहन चालने से यात्रा आदि से बचें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
परिवार एवं भाईयो से कलह आदि का योग बनेगा, व्यापार में लेन देन साझेदारी सोच विचार कर करें, किसी परिचित से द्रोह हो सकता है मन अशांत रहेगा, बनते कार्य में अड़चन आएगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
पुराना कोई रुका हुआ कार्य बनेगा, समाज में सम्मान प्राप्त होगा, किसी अच्छे व्यक्ति से संपर्क बनेगा, पुत्र-स्त्री के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज जीवन में कोई ठोस निर्णय लेंगे, घर में प्रसन्नता का माहौल होगा, धार्मिक कार्य का योग बनेगा, प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
मानसिक क्लेश एवं तनाव बना रहेगा, व्यर्थ में धन खर्च होगा, शत्रु परेशान करेंगे, शारीरिक रोग और चोट आदि लग सकती है, किसी कार्य में शीघ्रता से निर्णय हानि पहुंचा सकता है।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
वाद-विवाद से बचे, मुक़दमा आदि के निर्णय में समय लगेगा, किसी को धन देने से बचे हानि उठानी पड़ सकती है, स्वास्थ्य में उतार चढाव बना रहेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
शनि आपको लाभ देगा, मान सम्मान बनेगा, किसी अपने का समाचार मिलेगा, पुराना चला आ रहा विवाद शांत होगा, उन्नति के मार्ग बनेंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन अच्छा रहेगा, तीर्थ यात्रा आदि का योग बनेगा, व्यापार में नये अवसर प्राप्त होंगे, साझेदारी करना लाभदायक रहेगा, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
धन की हानि उठानी पड़ सकती, किसी नए कार्य की शुरुआत न करे, वाहन चालाने से सावधान रहें, अपने मन की बात किसी से न कहें ,कोई बड़ी डील होते होते रुक सकती है।
(Rashifal source- dainik jagran)



