Gold and Silver Price Today: आज दूसरे दिन भी सस्ता हो गया सोना- चांदी, खरीदारी करने का अच्छा मौका

Gold and Silver Price Today, 11 April 2023: दूसरे दिन भी सोना चांदी के दामों में गिरावट आई है। आभूषण खरीदने का लोगों के लिए है यह अच्छा मौका है।  भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 11 अप्रैल, 2023 को सोने और चांदी के दाम में कमी दर्ज की गई है. सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 74 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60324 रुपये है. दाम कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी भी सोने के भाव 60 हजार के पार है।

MP Political News: 500 रुपये में गैस सिलेंडर की काट नहीं ढूंढ पा रही भाजपा

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60355 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  60324 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है.

जानकारी के अनुसार  ibjarates.com के मुताबिक, मंगलवार सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 60082 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 55257 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45243 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड मंगलवार सस्ता होकर 35290 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 74519 रुपये की हो गई है

 

Related Articles

Back to top button