MP Political News: 500 रुपये में गैस सिलेंडर की काट नहीं ढूंढ पा रही भाजपा
MP Political News: मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई है। सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए कई वादे करने लगी है। मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहां की कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये और 500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद भाजपा में खलबली मची है।(Kamalnath and Shivraj Singh Chauhan)
11 April 2023 Ka Rashifal: आज कुंभ राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर रहे सावधान, जाने अन्य राशियों का हाल
भाजपा ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत कर महिलाओं को अपने खेमे में लेने की कोशिश की है, लेकिन कांग्रेस के 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की काट भाजपा अभी तक नही खोज पाई है। गैस सिलेंडर के दाम को लेकर भाजपा ने कोई हल नहीं निकाला तो आने वाले चुनाव में मुश्किलें बढ़ा सकती है। गैस सिलेंडर की बात करें तो घर-घर भोजन बनाने के लिए गैस का उपयोग हो रहा है। गैस के दाम इतने अधिक बढ़ गए कि लोग गैस नही भरवा पा रहे है। जनता सस्ती गैस का फायदा उठाने के लिए कांग्रेश के पक्ष में जा सकती है। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने कर्ज माफी का ऐलान किया था। नतीजा यह निकला था कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई। अब इस बार आने वाले चुनाव में कांग्रेश 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का दाव खेल रही है। खैर भाजपा भी अभी चुनाव को लेकर एक्शन में है।



