Betul Mein CM ka virodh: मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास एवं विरोध कर रहे जयस और भीमसेना कार्यकर्ताओं हिरासत में
Betul Mein CM ka virodh News today: सोमवार को आवासीय भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन में शामिल होने बैतूल पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जयस और भीम सेना ने विरोध कर काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। विरोध को देखते हुए पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया गया।
बताया जा रहा है कि सोनाघाटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा खंडित कर दी थी। जिसके विरोध में जयस और भीम सेना कार्यकर्ता सीएम को काले झंडे दिखाने निकल पड़े और विरोध करने लगे पुलिस को विरोध की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विरोध प्रदर्शन कर रहे सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को तानाशाह बताया है। जयस का आरोप भी की सरकार जबरन युवाओं को निशाना बनाकर उनके ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज कर रहे है।




