MP Chief Minister Program betul: 3 अप्रैल को बैतूल आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जाने यातायात का रूट चार्ट

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Betul Arrival Program of  mp Chief MinisterToday News:  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 03 अप्रैल सोमवार को बैतूल आएंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 03 अप्रैल सोमवार को अपरान्ह 02.35 बजे बैतूल पहुचेेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान सायं 5.45 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Betul Accident News Today: ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत, इधर युवक ने पेड़ पर लगाई फांसी

यह मार्ग रहेगा नो व्हीकल जोन( This route will remain a no vehicle zone)

1) सोनाघाटी से चक्कर रोड, कोतवाली चौक, कमानी गेट, मुर्गी चौक, कालेज चौक, कंट्रोल रूम चौक, अम्बेडकर चौक तक समय 01 बजे से शाम के 06 बजे तक। कृपया उपरोक्त मार्ग को उपयोग कर शहर आने वाले एवं शहर से बाहर जाने वाहन चालको से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करे।

बसों से आने वाले हितग्राहियों हेतु मार्ग व्यवस्था ( Route arrangement for the beneficiaries coming by buses)

1) आमला, मुलताई, प्रभात पट्टन की ओर से आने वाली बसे नागपुर हाईवे होते हुये, एलबी लान से बड़ोरा चौक, गेंदा चौक, कारगिल चौक, अम्बेडकर चौक पर हितग्राहियों को उतार कर वापसी उसी रूट से ब्रम्हकुमारी आश्रम के पास पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे एवं कार्यक्रम समाप्ती के पश्चात ड्राप पाईंट से पिकअप करके गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे। 2) आठनेर ब्लाक की ओर से आने वाली बसे बडोरा चौक, सदर ओवर ब्रिज, गेंदा चौक, कारगिल चौक से अम्बेडकर चौक में ड्राप करके चौपाटी होते हुये, वापस कारगिल, गेंदा चौंक होते हुये, बड़ौरा चौक स्थिल कृषि उपज मंडी पार्किंग में पार्क हो जायेंगी एवं कार्यक्रम समाप्ती के पश्चात ड्राप पाईंट से पिकअप करके गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे। 3) चिचौली, भीमपुर, भैंसदेही तरफ से आने वाली बसे तितली चौराह होते हुये डान वास्को, सदर ओवर ब्रिज होते हुये, गेंदा चौंक, कारगिल चौक से पी.डब्लू.डी. / मजदूर चौंक पर हितग्राहियों को ड्राप कर व्ही. व्ही. एम. कालेज तरफ से महाजन ट्रेडर्स, गेंदा चौक होते हुये, पार्किंग स्थल उदय परिसर में भीमुपर ब्लाक डान वास्को में चिचौली ब्लाक, फाइव स्टार रेसीडेंसी / कर्बला पार्किंग में बसे पार्क की जावेगी एवं कार्यक्रम समाप्ती के पश्चात ड्राप पाईंट से पिकअप करके गंतव्य

कार्यक्रम स्थल तक  पहुचने का मार्ग

4) शाहपुर की ओर से आने वाली बसे बरेठा घाट से घोड़ाडोंगरी होते हुये कमानी गेट बैतूल से कोतवाली चौक, लल्ली चौक, कलेक्ट्रेट भवन के सामने से होते हुये शिवाजी चौक पर हितग्राहियों को ड्राप करके, मुल्ला पेट्रोल पंप, लल्ली चौक कोतवाली चौक होते हुये न्यू बैतूल ग्राउंड में पार्क करेंगे एवं कार्यक्रम समाप्ती के पश्चात ड्राप पाईंट से पिकअप करके गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे। 5) सारनी, घोड़ाडोंगरी, रानीपुर तरफ से आने वाली बसे कमानी गेट बैतूल से कोतवाली चौक, लल्ली चौक, कलेक्ट्रेट भवन के सामने से होते हुये शिवाजी चौक पर हितग्राहियों को ड्राप करके, मुल्ला पेट्रोल पंप, लल्ली चौक, कोतवाली चौक होते हुये पार्किंग स्थल पेट्रोल पंप, वाईन शॉप के सामने एवं गौठाना पार्किंग में पार्क की जायेंगी। कार्यक्रम समाप्ती के पश्चात ड्राप पाईंट से पिकअप करके गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे। 6) आमला बोडकी, हमलापुर तरफ से आने वाले वाहनों के आर. डी. पब्लिक स्कूल की पार्किंग में पार्क किया जावेगा। 7) मोटर साईकिल पार्किंग की व्यवस्था शिवाजी आडीटोरियम में। 8) व्हीआईपी कार पार्किंग की व्यवस्था लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में । 9) व्ही. व्ही. आई. पी. पार्किंग व्यवस्था पुलिस लाईन स्थित एम. टी. ग्राउंड में।

Related Articles

Back to top button