30 March 2023 Ka Rashifal: आज रामनवमी पर इन राशि वालों पर है मातारानी की विशेष कृपा

Aaj Ka Rashifal 30 March 2023: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 11 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का नौवां दिन है। चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि को राम नवमी के रूप में भी मनाया जाता है। आज पूरे दिन, पूरी रात रवि योग रहेगा। इसके आलावा आज रात 10 बजकर 59 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि- 

आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा कराएंगे। आपके पिता को आप पर गर्व होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी नये कोर्स में एडमिशन लेने के बारे में सोचेंगे। बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी। आज घर की साफ-सफाई में समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। राम जी के दर्शन करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि-

आज नवरात्रि के नौंवें दिन घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनाएंगे। कोई जानकार व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिये अच्छी सलाह लेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप ऊर्जावान बने रहेंगे। आज के दिन श्री राम जी को चने से बने सत्तू का भोग लगायें, आप हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि-

अपने जीवनसाथी से आप कुछ अच्छी बातें शेयर करेंगे। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं। आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। कारोबार में आज किसी नए काम की डील होने की संभावना बन रही है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज के दिन आपको घर पर हवन करना चाहिए, व्यापार में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

कर्क राशि-

करियर को सही दिशा देने के लिए आज आप कुछ बड़े फैसले लेंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। गायत्री मंत्र का जप करें, विरोधियों से छुटकारा मिलेगा।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 9

सिंह राशि-

आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। लवमेटस के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि-

आज आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के लिए घर पर बात होगी। दांपत्य रिश्ते पहले कि अपेक्षा और मजबूत होंगे। साथ ही जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। आज पूरे दिन आपका मन पूजा पाठ में लगा रहेगा । राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें, समस्त कार्यों में सफलता मिलती रहेगी।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि-

अच्छी सेहत बनाये रखने के लिए आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। आज का पूरा दिन परिवारस वालों के साथ हंसी खुशी बीतेगा। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके परफॉरमेंस से लोग प्रभावित होंगे । जरूरतमंद को जौ दान कर दें, व्यापार में
बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि-

आज पारिवारिक माहौल बढ़िया रहने वाला है। लवमेंट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज परिवार सहित माता सिद्धिदात्री की आरती करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि-

विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये फायदेमंद होगा। बड़े भाई के सहयोग से आज आप कोई रुका हुआ कार्य घर बैठे पूरा कर लेंगे । प्रॉपर्टी लेने का योग बन रहा है। लवमेट्स एक दूसरे से शादी की बात करेंगे। आज भगवान श्रीराम को मिठाई का भोग लगाएं, समस्यायों का समाधान होगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि-

आप कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग देंगे, इससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। कई दिनों से चल रही कोई स्वस्थ समस्या से आज राहत मिलेगी। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को आज अपने गुरु का मार्गदर्शन मिलेगा । भगवान श्री राम को खीर का भोग लगायें, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

मीन राशि- आज प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। लवमेट एक दूसरे से फोन पर देर तक बात करेंगे। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की सोचेंगे । आपको अपने घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा के मामले में दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के सलाह से आज कोई कार्य पूरा करने में सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2
  • In rashifal source- india tv

Related Articles

Back to top button