29 March 2023 Ka Rashifal: आज अष्टमी पर इन 5 राशि वालों को मिलने वाली है गुड न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 March 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। इनका आंकलन ग्रह एवं नक्षत्रों के चाल पर किया जाता है। राशिफल के अनुसार, आज यानी 29 मार्च 2023, बुधवार के दिन कुछ राशियों का आस्था के प्रति लगाव बढ़ सकता है, साथ ही उनकी धार्मिक कार्यों में रुची बढ़ सकती है।आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। आज के दिन है माता महागौरी की विधि-विधान से उपासना की जाती है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जिसका समापन आज 29 मार्च, बुधवार को रात्रि 09 बजकर 07 मिनट पर हो जाएगा और इसी समय से सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। विद्यार्थियों को आज मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल से रात तक पत्नी और बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। मां के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन भी आज आनन्ददायक बीतेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
राशि स्वामी शुक्र की स्थिति राहु के साथ होने से आपके सारे सपने पूरे होंगे। आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों को लाभ होगा लेकिन चंद्रमा का मिथुन राशि और धन भाव पर संचार मानसिक रूप से संतोष का देने वाला है। लेकिन शाम होते होते किसी बहुप्रतीक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष हो सकता है। मेहनत के अछे परिणाम मिलेंगे। घूमने फिरने का मूड बनेगा पार्टनर के साथ।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग भी करेंगे। आज खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। आज जो भी काम आप करेंगे आसानी से हो जाएगा। इसलिए कुछ प्रोडक्टिव कार्य करेंगे तो बेहतर होगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। आज काफी बोल्ड एंड रूलिंग रहेंगे। अपने कार्य स्थल पर और आपकी प्रशंसा भी होगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज राशि स्वामी का गोचर 12 वे भाव में होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, लेकिन आज पराक्रम दिखाएंगे तो उससे शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेलकूद के क्षेत्र में नाम कमाएंगे। पत्नी के साथ हास्य विनोद का वातावरण रहेगा। आज जरूरतमंदों की मदद करने से सकून मिलेगा। भाग्य पूर्ण साथ दे रहा है। इस समय पर किये गए प्रयास सफल होंगे। जॉब चेंज करने का विचार अभी त्याग देना सही होगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज आपके पुराने संबंध काम आएंगे जो धन अर्जित करने में लाभकारी होगा। साथ ही आज व्यापारियों को कोई नया अनुबंध मिलने से हर्ष होगा और नौकरीपेशा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी। आज आपको सांसारिक सुख, सम्मान, धनवृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग चल रहा है। नई खोजों में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा और घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। मित्रों से बहुत घनिष्टता अच्छी नहीं रहेगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
वाणी का ध्यान रखें। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में भी सुमती से वातावरण हल्का-फुल्का बनाए रखेंगे, तो खुशी-खुशी काम बनेंगे। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें, क्योंकि आज का दिन मिलाजुला प्रभाव वाला रहेगा। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है, तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है। आज सरकारी कार्य भी बन जाएंगे जलदी से निपटा लें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- मेहरून
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज आपकी राशि में धन योग बना हुआ है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। वाणी में मिठास रहेगी जिस से आस पास व परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी राजनैतिक व्यक्ति से निकटता और दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ बनाकर रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज आपके विरोधी परास्त होंगे। राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा लेकिन वाणी पर संयम रखें अन्यथा बाहर बनाये काम बिगड़ सकते हैं। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई भी लापरवाही बड़ा रूप ले सकती है। आज धैर्य से काम करेंगे तो सभी काम पूरे होंगे, हड़बड़ी में कोई काम न करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपके पार्टनर से तालमेल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
कोई पुरानी महिला मित्र से या परिवार के किसी सदस्य से आज अकस्मात् धन लाभ का हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। आज नोकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल पर आज किसी से उलझने का प्रयास न करें। दिक्कत बढ़ सकती है। आज आपको आपके पार्टनर के द्वारा कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
राजयोग का लाभ उठाना कठिन कार्य नहीं है लेकिन कैसे उठाया जाए इस उधेड़ बुन में लगे रहेंगे, क्योंकि ये समय फिर नहीं मिलेगा। अपनी उत्तम कार्यशैली और मृदु व्यवहार का आज आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। आज आपको संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा से बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति होगी। जिसके चलते बड़ी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- संतरी
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज आपका सारा ध्यान आपके आफिस का काम आदि पर लगा रहेगा। काम काज में व्यस्त रहेंगे। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता या उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। आज सुबह से ही भागदौड़ बनी रहेगी। पार्टनर से काफी मेलजोल बनेगा। जिसकी वजह से मन अच्छा रहेगा। सेहत खासकर घुटने का ध्यान रखें। आज मन मैं बहुत उथल पुथल रहेगी, शांत रहें। अपना मानसिक संतुलन न बिगड़ने दें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सुनहरा
Rashifal source- news 24



