22 March 2023 Ka Rashifal: चैत्र नवरात्रि का आज प्रथम दिन, इन राशियों पर रहेगी मां भगवती की कृपा

Aaj Ka Rashifal 22 March 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। राशिफल के अनुसार, आज का दिन आज 22 मार्च 2023, बुधवार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के अनुसार, आज से नवसंवत्सर 2080 का शुभारंभ हो रहा है, साथ ही आज चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन है। आज के दिन माता शैलपुत्री की उपासना विधान है। आज चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त 22 मार्च, बुधवार शाम 06 बजकर 50 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।आज उत्तर भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक और शुक्ल योग सुबह 07 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। आज ब्रह्म योग सुबह 07 बजकर 48 मिनट से 23 मार्च सुबह 04 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।आज राहुकाल दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से दोपहर 01 बजकर 48 मिनट तक और गुलिक काल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज पंचक पुरे दिन रहेगा और दिशाशूल उत्तर है।

मेष राशि

आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। महिलाओं को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। आज बच्चे आपने माता-पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगे और उनकी बात भी मानेंगे। देवी दुर्गा की उपासना करें, समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 6

वृष राशि

लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। नव विवाहितों को हिल स्टेशन घूमने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। मां शैलपुत्री को फूल अर्पित करें, घर में शांति बनी रहेगी।

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 6

मिथुन राशि

आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगे।  जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और आपका रुका हुआ पूरा पैसा आपको वापस मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 5

कर्क राशि

कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें पुराने किए गए कार्यो में वाहवाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 5

सिंह राशि

संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।  शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे। जिससे उनके काम पूरे होंगे। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मां शैलपुत्री के आगे हाथ जोडें, रूके हुए काम पूरें होंगे।

  • लकी रंग – पिंक
  • लकी नंबर- 6

कन्या राशि

समाज में आज आप अपने बढ़िया कार्यो के कारण पहचाने जाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहें छात्रो को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज आपके कुछ काम रुक सकते हैं।  मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सब ठीक रहेगा।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 8

तुला राशि

आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता के जरिए व्यापार में दी हुई जिम्मेदारियां आप आसानी से निभा लेंगे। इस राशि के जो लोग फर्निचर का व्यापार कर रहे हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। बच्चे आज आपके साथ खेलने की जिद्द करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाएं, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 7

वृश्चिक राशि

आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

  • लकी रंग – पीच
  • लकी नंबर- 4

धनु राशि

आपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिलायेंगी।  जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिलेगा।  मां शैलपुत्री के सामने घी का दिपक जलाएं, सब अच्छा होगा।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 9

मकर राशि

आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। मां दुर्गा के आगे हाथ जोडें, करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

  • लकी रंग – मैरून
  • लकी नंबर- 1

कुंभ राशि

परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा।  जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। मां शैलपुत्री का ध्यान करें, रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर- 7

मीन राशि

आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते हैं। पारिवारिक मामले आज आपके पक्ष में रहेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हंसी-मज़ाक में बितेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते हैं। मां दुर्गा को लाल चुनी चढ़ायें, जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी।

  • लकी रंग – मैरून
  • लकी नंबर- 5
  • (News source- india tv)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button