jio 5G News: बैतूल समेत 41 शहरों में लॉन्च हुई Jio की 5G सेवा, मिलने लगी तेज इंटरनेट स्प्रेड
भारत के मुख्य ऑपरेटर्स के तौर पर गिने जाने वाले ऑपरेटर जियो ने भारत के अन्य शहरों में अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है। इसके बाद रिलायंस जियो की ट्रू 5G सर्विस अब देश के 406 शहरों में पहुंच गई है।
बता दें कि देश में 5G की शुरुआत के साथ ही जियो ने अपने नेटवर्क का विस्तार शुरू कर दिया था।
जिस कारण 5G रोलआउट की स्पीड में रिलायंस जियो की प्रतिद्वंदी कंपनियां यानी एयरटेल और वोडाफोन कहीं पीछे छूट गई हैं।
इन शहरों में अपनी सर्विस को लॉन्च करने के बाद जियो 400 से अधिक शहरों में ट्रू 5G नेटवर्क लॉन्च करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। नए लॉन्च किए गए अधिकांश शहरों में 5G लॉन्च करने वाला रिलायंस जियो पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है। बता दें कि 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 41 नए शहर जियो ट्रू 5G से जुड़ गए।
इन शहरों में मिलेगी सुविधा
नए जुड़े शहरों की लिस्ट में आंध्र प्रदेश के अदोनी, बडवेल, चिलकालुरिपेट, गुडिवाड़ा, कादिरी, नरसापुर, रायचोटी, श्रीकालहस्ती, ताडेपल्लीगुडेम, गोवा का मडगांव, हरियाणा के फतेहाबाद, गोहाना, हांसी, नारनौल, पलवल, हिमाचल प्रदेश का पोंटा साहिब, जम्मू और कश्मीर का राजौरी, झारखंड का दुमका, कर्नाटक का रॉबर्टसनपेट, केरल के कान्हांगड, नेदुमंगड, तलिपरम्बा, थालास्सेरी, थिरुवल्ला, मध्य प्रदेश के बैतूल, देवास, विदिशा, महाराष्ट्र के भंडारा, वर्धा, मिजोरम का लुंगलेई, ओडिशा के ब्यासनगर, रायगड़ा, पंजाब का होशियारपुर, राजस्थान का टोंक, तमिलनाडु के कराईकुडी, कृष्णागिरि, रानीपेट, थेनी अल्लीनगरम, उधगमंडलम, वनियामबाड़ी और त्रिपुरा का कुमारघाट शामिल हैं।
(News source- dainik jagran)



